Javascript Required

उत्पादन केंद्र

छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा 9 खादी उत्पादन केन्द्र भगतदेवरी, कुंवरगढ़, देवरबीजा, डिमरापाल, विशेष कार्यक्रम तिफरा बिलासपुर, रेशम केन्द्र हरदीबाजार, (बिलासपुर) मैनपुर, गरियाबंद, एवं सारागांव सचंालित है, उक्त खादी उत्पादन केन्द्रो के द्वारा खादी वस्त्रों का निर्माण किया जाता है। खादी वस्त्रों का विक्रय खादी ग्रामोद्योग भंडार रायपुर, खादी ग्रामोद्योग भण्डार, बिलासपुर एवं खादी ग्रामोद्योग भण्डार जगदलपुर के माध्यम से शासकीय एवं फुटकर विक्रय किया जाता है वर्तमान में 1144 कत्तिन एवं बुनकर कार्यरत है। जिसमें 840 कत्तिन एवं 304 बुनकर कार्यरत है ।

  • कच्चामाल की व्यवस्था

  • राज्य शासन द्वारा कच्चा माल क्रय हेतु राशि उपलब्ध करायी जाती है। खादी और ग्रामोद्याग आयोग द्वारा संचालित केन्द्रीय पोनी संयंत्र सीहोर से पोनी क्रय कि जाती है, जिसका दर प्रति किलो रू. 284.19 है।

  • सूत कताई एवं खादी बुनाई

  • बोर्ड द्वारा संचालित खादी उत्पादन केन्द्र कुवरगढ,़ सारागांव, भगतदेवरी, देवरबीजा, मैनपुर, गरियाबन्द, डिमरापाल एवं बिलासपुर में अम्बर चर्खे पर 840 कत्तिन महिलायें सूत कताई का कार्य कर रही है, इसी प्रकार 304 बुनकर हाथ करघा पर खादी बुनाई का कार्य कर रहे है जिसमें प्रत्येक कामगार को लगभग राशि रूपये 250-300 प्रति-दिन श्रमिकाई अर्जित कर रहे है। श्रमिकाई के भुगतान खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के कास्ट चार्ट अनुसार बैंको के माध्यम से भुगतान किया जाता है।

  • बीमा सुरक्षा

  • उक्त कामगारों को राशि रूपये 12.50 की वार्षिक प्रीमियम पर राशि रू. 50,000/- का बीमा सुरक्षा उपलब्ध करवायी गई है।

  • आर्थिक सुरक्षा

  • उक्त कामगारों को कामगार कल्याण कोष योजनांतर्गत 12 प्रतिशत की दर से कामगार कल्याण कोष (भविष्य नीधि) बोर्ड अंशदान की सुरक्षा उपलब्ध करवायी गई है।

  • विपणन व्यवस्था

  • बोर्ड द्वारा संचालित खादी ग्रामोद्योग भंडार रायपुर, बिलासपुर एवं जगदलपुर में संचालित है। जिसके माध्यम से खादी वस्त्र एवं ग्रामोद्योगी सामग्रियों की बिक्री की जाती है।