Javascript Required

अध्यक्ष संदेश

माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मुझे खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए दिए गए विश्वास से मैं सम्मानित और विनम्र हूं। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में प्रदेश की सेवा करना किसी भी विनम्र भारतीय के लिए जीवन का एक दुर्लभ उपहार है । खादी को पालन और राष्ट्र का निर्माण करने वालों की आजीविका को मजबूत करने के लिए तत्पर रहते है, मैं ऐसे ईमानदार लोगो के सहयोग का समर्थन करता हूं । आप मेरी इस धारणा को साझा करेंगे कि खादी तथा ग्रामोद्योग राष्ट्र की आत्मा और भारत का हृदय है और राष्ट्र और प्रदेश के लिए कोई भी सेवा हमारे लिए ईमानदारी, दृष्टिकोण, हमारे कार्य स्थान में स्वच्छता और हमारी कार्य संस्कृति में दक्षता की मांग करती है।

इस बोर्ड के महत्त्व को समझते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी की जो अपेक्षाए है वह उस भूमिका को प्रदर्शित करता है जो हम प्रदेश निर्माण में एक साथ निभा सकते हैं। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के लिए हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी की दृढसंकल्प एवं अपेक्षाओ को ध्यान में रखते हुए, मैं आपको इस तथ्य को पहचानने और गर्व करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं कि हम सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बिरासत और मुख्य दक्षताओं में से एक पर काम करते हैं।

श्री राकेश पांडेय जी

केबिनेट मंत्री (दर्जा)/ अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, छत्तीसगढ़ शासन